बिहार में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का दिखा असर, आरजेडी कार्यकर्ता भैंसों के साथ सड़क पर उतरे

केंद्र सरकार की मजदूर, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 ट्रेड यूनियनों ने गुरुवार को भारत बंद का आह्वान किया था। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठन भी इस आंदोलन में साथ हैं और पूरे देश से दिल्ली जाने के लिए सड़क पर उतर पड़े हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

आसिफ एस खान

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के गुरुवार को आयोजित एक दिवसीय भारत बंद का बिहार में खासा असर देखने को मिला। बंद का असर जहां आवागमन पर देखा गया, वहीं बैंकों के काम पर भी असर पड़ा है। कई शहरों में आरजेडी समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया।

वैशाली जिले में भी ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सड़क मार्ग अवरूद्ध कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आरजेडी कार्यकर्ता अपने पशुओं के साथ पहुंचे थे और उन्होंने सड़क पर आगजनी की, जिससे मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान आरजेडी कार्यकतार्ओं ने सड़क पर दीपक जलाए और केंद्र सरकार के मजदूर और किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ नारे लगाए।

वहीं, गया में भी आज की हड़ताल का असर देखा गया। गया में भी बैंकों के काम पर खासा असर देखा गया। उधर, बेगूसराय में भी ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का असर दिखा। यहां भी आरजेडी और वामपंथी दलों के नेता सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

केंद्र सरकार की मजदूर, किसान विरोधी विभिन्न नीतियों के खिलाफ 10 ट्रेड यूनियनों ने गुरुवार को भारत बंद का आह्वान किया है। केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठन भी इस आंदोलन में साथ हैं और पूरे देश में सड़क पर उतरे हैं। किसानों का प्रदर्शन कल 27 नवंबर को भी चलेगा।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia