मोदी सरकार ने इजराइली शासन के साथ खड़े होकर मानवीय मूल्यों से विश्वासघात किया: कांग्रेस
जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि गाजा में इजराइल के ‘नरसंहार’ और लेबनान पर बमबारी को लेकर प्रधानमंत्री की ‘चुप्पी’ नैतिक कायरता है।

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इजराइली शासन के साथ खड़े होकर भारत के पारंपरिक रुख और मानवीय मूल्यों के साथ विश्वासघात किया है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि गाजा में इजराइल के ‘‘नरसंहार’’ और लेबनान पर बमबारी को लेकर प्रधानमंत्री की ‘‘चुप्पी’’ नैतिक कायरता है।
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गाजा में इजराइल द्वारा जारी नरसंहार और लेबनान पर भारी बमबारी पर अपनी चुप्पी से प्रधानमंत्री नैतिक कायरता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में लाखों फलस्तीनियों के विस्थापन पर भी पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।’’
उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसी कोई सरकार नहीं है जिसने ‘‘हत्यारे इजराइली शासन’’ के साथ इतनी एकजुटता दिखाई हो जितनी मोदी सरकार ने दिखाई है। जयराम रमेश ने दावा किया कि मोदी सरकार ने पारंपरिक भारतीय सिद्धांतों और रुख के साथ ही सभी मानवीय मूल्यों के साथ विश्चासघात किया है।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
