'मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर घबराई हुई है मोदी सरकार', जयराम रमेश बोले- देश में निजी कंपनियों का निवेश बेहद सुस्त

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार स्पष्ट रूप से घबराहट में है और मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर अपने तंत्र के भीतर से ही घिर चुकी है।’’

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मोदी सरकार मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर घबराई हुई है और अपने तंत्र के भीतर से ही घिर चुकी है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि असली समस्या यह है कि देश में निजी कंपनियों का निवेश बेहद सुस्त है।

रमेश ने एक मीडिया चैनल के दावे का हवाला देते हुए सरकार पर हमला किया। चैनल का दावा है कि केंद्र सरकार आयकर अधिनियम में संशोधन करने वाला अध्यादेश जारी करने की योजना बना रही है, जिसके तहत विदेशी निवेशकों (एफपीआई) द्वारा भारतीय सरकारी प्रतिभूतियों में किए गए निवेश पर लगने वाले 12.5 प्रतिशत ​​दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार स्पष्ट रूप से घबराहट में है और मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर अपने तंत्र के भीतर से ही घिर चुकी है।’’ उन्होंने दावा किया कि असली समस्या यह है कि भारत में निजी कंपनियों का निवेश बेहद सुस्त है।

रमेश ने कहा कि जो लोग भारत में निवेश कर सकते हैं और जिन्हें करना ही चाहिए, वे या तो विदेशों में निवेश कर रहे हैं या घरेलू निवेश को स्थगित कर रहे हैं।

जय रमेश का कहना है, ‘‘कंपनियों की आय रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, लेकिन फिर भी जीडीपी के प्रतिशत के रूप में निजी कंपनियों के निवेश की दर में बहुत गिरावट आई है। अध्यादेश सुर्खियां बटोर सकते हैं, लेकिन निजी कंपनियों के निवेश की मंद दरों के संरचनात्मक कारणों को दूर करने का विकल्प नहीं हैं।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia