अभी भी लीगल टेंडर हैं 2000 रुपये के नोट, 97.26% से ज्यादा बैंकों के पास आ चुके हैं वापस: RBI

सेंट्रल बैंक ने बताया कि 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने हुए हैं और आगे भी लीगल टेंडर बने रहेंगे।

फोटो - Getty Images
i

रिजर्व बैंक ने बताया है कि अब तक सर्कुलेशन के 97 फीसदी से ज्यादा 2000 रुपये के नोट वापस आ चुके हैं। सेंट्रल बैंक ने शुक्रवार 1 दिसंबर को बताया कि 19 मई 2023 को 2000 रुपये के जितने नोट सर्कुलेशन में थे, उनमें से 97.26 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। इसके साथ ही सेंट्रल बैंक ने बताया कि 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने हुए हैं और आगे भी लीगल टेंडर बने रहेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए