यूरोप में कहर बरपाने वाला मंकीपॉक्स का स्ट्रेन भारत में है अलग, स्टडी में हुआ खुलासा

डेटा से पता चला कि देश में मौजूद वायरस स्ट्रेन ए.2 है, जो हाल ही में मध्य पूर्व से भारत में पहुंचा है। यह पहले थाईलैंड और अमेरिका में 2021 के प्रकोप के दौरान मौजूद था। हालांकि, यूरोप में सुपरस्प्रेडर घटनाओं का कारण बनने वाला स्ट्रेन बी.1 रहा है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

भारतीय वैज्ञानिकों के एक दल ने पाया है कि देश में फैल रहा मंकीपॉक्स वायरस स्ट्रेन यूरोप के उस 'सुपरस्प्रेडर' स्ट्रेन से अलग है, जिससे इस बीमारी का वैश्विक प्रकोप हुआ है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (आईसीएमआर-एनआईवी), पुणे की टीम ने केरल से मंकीपॉक्स के दो मामलों की जेनेटिक सीक्वेंसिंग (आनुवांशिक अनुक्रमण) की।

डेटा से पता चला कि देश में मौजूद वायरस स्ट्रेन ए.2 है, जो हाल ही में मध्य पूर्व से भारत में पहुंचा है। यह पहले थाईलैंड और अमेरिका में 2021 के प्रकोप के दौरान मौजूद था। हालांकि, यूरोप में सुपरस्प्रेडर घटनाओं का कारण बनने वाला स्ट्रेन बी.1 रहा है। इसलिए वैज्ञानिकों ने कहा है कि विदेशों में प्रकोप मचाने वाले स्ट्रेन से भारत में फैल रहा स्ट्रेन अलग है।

सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) के वैज्ञानिक विनोद स्कारिया ने ट्वीट किया, "माना जाता है कि मंकीपॉक्स वायरस का वर्तमान निरंतर मानव से-मानव संचरण यूरोप में सुपरस्प्रेडर घटनाओं के माध्यम से हुआ है, जिसमें 16,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं और यह अब 70 से अधिक देशों में फैल चुका है। यह बड़े पैमाने पर वायरस के बी.1 वंशावली के रूप में दर्शाया गया है और 2022 में जीनोम के लिए प्रमुख वंशावली को शामिल करता है।"


उन्होंने कहा कि ए.2 दुनिया भर में अधिकांश जीनोम के विपरीत है, जो बी.1 वंशावली से संबंधित हैं और भारत में देखा जाने वाला ए.2 क्लस्टर, 'सुपरस्प्रेडर घटना का सूचक नहीं है'।

स्कारिया ने लिखा, "इसका मतलब है कि देश में मामले संभवत: यूरोपीय सुपरस्प्रेडर घटनाओं से जुड़े नहीं हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम मानव-मानव संचरण के एक अलग समूह को देख सकते हैं और संभवत: वर्षों से अपरिचित हो सकते हैं। अमेरिका से क्लस्टर में सबसे पहला नमूना वास्तव में 2021 से है, यह सुझाव देता है कि वायरस काफी समय से प्रचलन में है और यह यूरोपीय घटनाओं से पहले से ही है।"

उन्होंने देश में जीनोमिक निगरानी बढ़ाने का सुझाव दिया है, क्योंकि अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

स्कारिया ने कहा, "सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों और संचार को इन नई अंतर्²ष्टि को ध्यान में रखना होगा। व्यापक परीक्षण और जागरूकता कई और मामलों को उजागर कर सकती है।"

मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट पर मोड पर कई राज्य

देश के कई राज्य मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट मोड में है। केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों ने भी मंकीपॉक्स को लेकर सर्तक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर कई राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है।

मंकी पॉक्स संक्रमण के क्या लक्षण हो सकते हैं?

  • WHO के मुताबिक मंकी पॉक्स संक्रमण का इनक्यूबेशन पीरियड (संक्रमण होने से लक्षणों की शुरुआत तक) आमतौर पर 6 से 13 दिनों का होता है, हालांकि कुछ लोगों में यह 5 से 21 दिनों तक भी हो सकता है।

  • संक्रमित व्यक्ति को बुखार, तेज सिरदर्द, लिम्फैडेनोपैथी (लिम्फ नोड्स की सूजन), पीठ और मांसपेशियों में दर्द के साथ गंभीर कमजोरी का अनुभव हो सकता है।

  • लिम्फ नोड्स की सूजन की समस्या को सबसे आम लक्षण माना जाता है। इसके अलावा रोगी के चेहरे और हाथ-पांव पर बड़े आकार के दाने हो सकते हैं। कुछ गंभीर संक्रमितों में यह दाने आंखों के कॉर्निया को भी प्रभावित कर सकते हैं।

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मंकीपॉक्स से मौत के मामले 11 फीसदी तक हो सकते हैं। संक्रमण के छोटे बच्चों में मौत का खतरा अधिक रहता है।

मंकी पॉक्स से बचने के उपाय

  • मंकी पॉक्स का लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।

  • मंकी पॉक्स के लक्षण जैसे स्कीन में रैशेज हो तो, दूसरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

  • जिस व्यक्ति में मंकी पॉक्स के लक्षण दिख रहे हैं, उनकी चादर, तौलिया या कपड़ों जैसी पर्सनल चीजों का इंस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

  • बार-बार अपने हाथों को साबुन या फिर सैनिटाइजर से साफ करते रहें।

  • मंकी पॉक्स के लक्षण दिखते ही घर के एक कमरे में अकेले रहें।

  • अपने पालतू जानवरों से भी दूरी बनाकर रखने की जरूरत है।


मंकी पॉक्स संक्रमण के क्या कारण हैं?

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, मंकी पॉक्स नामक वायरस के कारण यह संक्रमण होता है। यह वायरस ऑर्थोपॉक्सवायरस समूह से संबंधित है। इस समूह के अन्य सदस्य मनुष्यों में चेचक और काउपॉक्स जैसे संक्रमण का कारण बनते हैं।

  • डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, मंकी पॉक्स के एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के मामले बहुत ही कम हैं। संक्रमित व्यक्ति के छींकने-खांसने से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स, संक्रमित व्यक्ति की त्वचा के घावों या संक्रमित के निकट संपर्क में आने के कारण दूसरे लोगों में भी संक्रमण होने की आशंका रहती है।

क्या है गाइडलाइन ?

  • विदेश से आए लोग बीमार लोगों के साथ निकट संपर्क में न आएं। खासकर त्वचा व जननांग में घाव वाले लोगों से दूर रहें।

  • बंदर, चूहे, छछुंदर, वानर प्रजाति के अन्य जीवों से दूर रहें।

  • मृत या जीवित जंगली जानवरों और अन्य लोगों के संपर्क में आने से भी बचे।

  • मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोटिक बीमारी है। इसमें बुखार के साथ शरीर पर रेशेस आते हैं।

  • इसके लक्षण चेचक के समान होते हैं।

  • यह वायरस मुख्यतया मध्य और पश्चिम अफ्रीका में होता है। 2003 में मंकीपॉक्स का पहला केस सामने आया था।

  • जंगली जीवों का मांस नहीं खाने और अफ्रीका के जंगली जानवरों से प्राप्त उत्पाद जिनमें क्रीम, लोशन, पाउडर शामिल से नहीं करने की सलाह दी गई है।

  • बीमार लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली दूषित सामग्री जैसे कपड़े, बिस्तर आदि के संपर्क में न आएं।

  • देश में आगमन के हर प्वाइंट पर संदिग्ध मरीजों की जांच, लक्षण वाले और बिना लक्षण के मरीजों की टेस्टिंग, ट्रेसिंग और सर्विलांस टीम का गठन किया जाए।

  • अस्पतालों में मेडिकल तय प्रोटोकॉल के तहत इलाज और क्लिनिकल मैनेजमेंट हो।

  • सभी संदिग्ध मामलों की टेस्टिंग और स्क्रीनिंग एंट्री प्वाइंट्स और कम्युनिटी में की जाएगी

  • आइसोलेशन में रखे गए मरीज के जब तक सभी घाव ठीक नहीं होते और पपड़ी पूरी तरह से गिर नहीं जाती है को छुट्टी न दी जाए।

  • मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामलों के प्रबंधन के लिए चिन्हित अस्पतालों में पर्याप्त मानव संसाधन और रसद सहायता सुनिश्चित की जाए।


Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 30 Jul 2022, 8:53 AM