ऋषि कपूर के निधन से पूरा देश स्तब्ध! जानें फिल्म से राजनीति जगत की हस्तियों ने कैसे दी श्रद्धांजलि

अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया- हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। जानिए उनके निधन पर किसने क्या कहा?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कर दिया है। ऋषि कपूर के निधन की खबर आने के बाद से ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सिनेमा जगत ही नहीं बल्कि राजनीति, खेल समेत हर क्षेत्र से लोग उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया- हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया।

बॉलीवुड में किसने क्या कहा?

बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “वो चला गया...ऋषि कपूर चला गया..अभी कुछ देर पहने उनका निधन हुआ। मैं अब टूट चुका हूं।”

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “ऐसा लगता है जैसे हम एक बुरे सपने के बीच में हैं। अभी-अभी ऋषि कपूर जी के निधन की निराशाजनक खबर सुनी, यह दिल दहला देने वाला है। वह एक किंवदंती, एक महान सह-कलाकार और परिवार के एक अच्छे दोस्त थे। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है।”

प्रियंका चोपड़ा ने ऋषि कपूर के निधन पर कहा, “मेरा दिल बहुत भारी है। यह एक युग का अंत है। ऋषि सर आपके साफ दिल और अथाह प्रतिभा का सामना फिर कभी नहीं करेंगे। नीतू मैम, रिधिमा, रणबीर और परिवार के बाकी सदस्यों के प्रति मेरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।”

अभिनेता कमल हासन ने भी चिंटू जी (ऋषि कपूर) के निधन पर शोक जताया।


राजनीति की दुनिया में किसने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने इस भारतीय सिनेमा के लिए खौफनाक हफ्ता बताया है। उन्होंने लिखा, “भारतीय सिनेमा के लिए खौफनाक हफ्ता, एक और लेजेंड एक्टर ऋषि कपूर का निधन। शानदार एक्टर, सभी पीढ़ियों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग, उनकी बहुत याद आएगी। दुख के इस समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और फैन्स के साथ है।”

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सवंदेना व्यक्त करते हुए कहा है कि ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

खेल की दुनिया में किसने क्या कहा?

वीरेंद्र सहवाग ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट में लिखा, “ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, ओम शांति!”

वहीं पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, “कल इरफान खान... आज ऋषि कपूर। 2020 खोने का साल है। यह कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। क्या हम इस साल को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं? कपूर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। ओम शांति!”

शिखर धवन ने ट्वीट में लिखा, “ऋषि कपूर जी के निधन के बारे में सुनकर सन्न हूं। उनके परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

अनिल कुंबले ने ऋषि कपूर को अपने बचपन का हीरो बताया है।

हरभजन सिंह ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि ऋषि कपूर का जाना बेहद दुखद है।


बता दें कि ऋषि कपूर ने बॉबी फ़िल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कमद रखा था। इस फ़िल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। इसके बाद ऋषि अपने फ़िल्मी करियर में कई शानदार फ़िल्में की।

इसे भी पढ़ें: पहले इरफान खान अब ऋषि कपूर का निधन, 24 घंटे में बॉलीवुड के दो सितारे अस्त, सदमे में देश

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia