दिल्ली: गोद में 2 साल के बच्चे को लेकर जा रही थी महिला, चेन स्नेचर ने चाकू गोदकर मार डाला, राजधानी ये क्या हो रहा?

दिल्ली में पिछले साल चेन छीने जाने के 7,965 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2019 में 6,266 मामले दर्ज हुए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, डकैती के मामलों में 0.35 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश की राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में एक 25 साल महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह, बाजार से घर आ रही थी, जब उस पर चाकू से हमला किया गया। महिला की गोद में 2 साल का एक बच्चा भी था। पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना तब हुई जब सिमरन कौर नाम की महिला अपनी मां के साथ बाजार से घर लौट रही थी। उसकी गोद में उसका बच्चा था।

रास्ते में एक व्यक्ति ने उसकी चेन छीनने की कोशिश की, लेकिन सिमरन ने विरोध किया और उस शख्स को पकड़ लिया। जब वह नीचे गिरा तो उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो गया। सिमरन को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया है।"


साल 2020 में चेन छीनाझपटी के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई। साल 2019 से इसमें 27.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल चेन छीने जाने के 7,965 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2019 में 6,266 मामले दर्ज हुए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, डकैती के मामलों में 0.35 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है। 2019 में 1,956 मामलों की तुलना में 2020 में डकैती के कुल 1,963 मामले दर्ज किए गए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */