दिल्ली में शनिवार रात को आंधी-तूफान आने की आशंका, जानें अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा राजधानी का मौसम

दिल्ली में अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट घोषित किया गया है। शनिवार को राजधानी में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है, साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में शनिवार रात को आंधी-तूफान आने की आशंका
i
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में शनिवार रात को आंधी तूफान आने की आशंका है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

 दिल्ली में अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट घोषित किया गया है। शनिवार को राजधानी में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है, साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।


सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।\

पीटीआई के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia