नक्सलियों के थिंक टैंक आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की हार्ट अटैक से मौत, सिर पर था डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम

जानकारी के अनुसार, आनंद पिछले काफी समय से कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। उन्हें बेहतर उपचार नहीं मिला जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मौत के बाद नक्सलियों दंडकारण्य के जंगल में ही आनंद का अंतिम संस्कार भी कर दिया। उस पर डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम था।

नक्सलियों के थिंक टैंक आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की हार्ट अटैक से मौत
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

नक्सलियों के थिंक टैंक और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के इनामी नक्सली आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। यह जानकारी नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी की ओर से दी गई है। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। नक्सली संगठन के सदस्यों ने दंडकारण्य के जंगल में आनंद का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन पिछले काफी समय से कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। उन्हें बेहतर उपचार नहीं मिला जिसके चलते उनकी मौत हो गई। मौत के  बाद नक्सली संगठन के सदस्यों ने दंडकारण्य के जंगल में ही आनंद का अंतिम संस्कार भी कर दिया। आनंज पर डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम था।


नक्सली संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय की ओर से जारी किए गए एक बयान में नक्सली आनंद की मौत की पुष्टि की गई है, जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि 69 वर्षीय आनंद की 31 मई को मौत हो गई और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नक्सलियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बेलमपल्ली के मजदूर परिवार में आनंद का जन्म हुआ था और पिछले पांच दशक से वह नक्सली संगठनों में सक्रिय रहे और उन्होंने इस दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट सहित कई अन्य राज्यों में नक्सली संगठनों की जिम्मेदारी भी संभाली। आनंद को वर्ष 2011 में दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले का मास्टरमाइंड भी माना जाता है जिसमें लगभग 70 जवान शहीद हुए थे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia