ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर: दिल्ली में 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, यूपी, राजस्थान, पंजाब समेत इन राज्यों में शीतलहर की मार

दिल्ली में तो पारा लगातार गिरता जा रहा है। मौसम विभाग ने माना है कि दिल्ली इस वक्त शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में शुक्रवार की सुबह का तापमान 3 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। ठंड से लोग घरों में दुबके हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

विनय कुमार

पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी के बाद से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में चल रही शीतलहर से तापमान में गिरावट हुई है और पारा लुढ़कर 3 डिग्री के करीब जा पहुंचा है। लोग इस कदर ठंड से कांप रहे हैं कि घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। आज तापमान 2 डिग्री तक जा सकता है।

भारत मौसम विभाग (IMD)के अनुसार मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में कोहरे की भी आशंका है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में भी कोहरे की आशंका जाहिर की है।

तापमान में गिरावट

राजस्थान में पारा माइनस में चला गया है। जबकि शिमला में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है। है हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हरियाणा का नारनौल शिमला से भी ठंडा है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।


इन राज्यों में बारिश की संभावना


अगर बात करे बारिश की तो आगामी 24 घंटों के भीतर तमिलनाड़ु के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। वही पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक से दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia