योगीराज में ताक पर कानून! आगरा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, शव जलाने की भी कोशिश

एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के नगला किशनलाल में परचून कारोबारी और उसकी पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शवों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की भी कोशिश की गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को तीन लोगों की हत्या हो गयी है। तीनों शवों को जलाने का प्रयास भी किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आगरा के अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद ने बताया कि आगरा के एत्माद्दौला के नगला क्षेत्र में तीन व्यक्तियों की हत्या हुई है और हत्या करके उनके शव को जलाने का प्रयास किया गया। जांच शुरू हो गई है। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया गया। किसने हत्या की है, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। एडीजी ने दावा किया है कि घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र के नगला किशनलाल में परचून कारोबारी और उसकी पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शवों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की भी कोशिश भी की गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को झुलसी अवस्था में तीनों के शव बरामद हुए। पुलिस वारदात की वजह तलाशने में जुटी है।

एडीजी अजय आनंद, आइजी ए. सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया गया। परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। उनकी इस तरह हत्या क्यों हुई, यह कोई समझ नहीं पा रहा है। भाई रघुवीर ने बताया कि घटना के पीछे लूट भी हो सकती है। घर से कुछ सामान गायब दिख रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia