जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए

अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में तीन आतंकी मारे गए।
i

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो गई जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए