टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई के जुहू थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। क्राइम ब्रांच अब मामले की जांच करेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

  • मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

  • फायरिंग में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए।

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले की पुलिस जांच कर रही है। इस घटना को लेकर जुहू पुलिस स्टेशन में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस ने सोमवार सुबह बताया कि मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ आर्म्स एक्ट की संबंधित धारा के तहत दर्ज की गई है। रविवार शाम हुई इस घटना में टाइगर श्रॉफ की जान बाल-बाल बची थी। हालांकि, गोलीबारी में दो लोग घायल हुए, जिनमें अभिनेता का ड्राइवर भी शामिल है।

रविवार शाम करीब 7 बजे हुई थी फायरिंग

मुंबई पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब 7 बजे हुई, जब टाइगर श्रॉफ अपनी कार से फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। अभिनेता इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना में दो लोग घायल हो गए।

अब जांच क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी है। फिलहाल तीनों आरोपियों की पहचान सामने नहीं आई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए