TMC नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार, देश छोड़ने की फिराक में था

विधानसभा चुनाव के बाद से जहांगीर खान फरार चल रहा था। पश्चिम बंगाल पुलिस और एसटीएफ को कई मामलों में उसकी तलाश थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार रह चुके जहांगीर खान को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह देश छोड़कर नेपाल भागने की कोशिश में था।

जानकारी के अनुसार, हालिया विधानसभा चुनाव के बाद से जहांगीर खान फरार चल रहा था। पश्चिम बंगाल पुलिस और एसटीएफ को कई मामलों में उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, दंगा भड़काने और अन्य गंभीर आरोपों सहित कुल सात मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है।

एसटीएफ ने जहांगीर खान तक पहुंचने के लिए तकनीकी निगरानी (टेक्निकल सर्विलांस) का सहारा लिया। जांच के दौरान उसके एक करीबी सहयोगी के मोबाइल फोन को ट्रैक किया गया, जिसके आधार पर एजेंसियां जहांगीर तक पहुंचने में सफल रहीं।

इससे पहले, कोलकाता हाईकोर्ट ने जहांगीर खान को गिरफ्तारी से अस्थायी राहत प्रदान की थी। लेकिन राहत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत ने उसकी अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

गौरतलब है कि टीएमसी ने हालिया चुनाव में जहांगीर खान को फलता सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में उसने अचानक चुनावी मैदान से हटने की घोषणा कर दी थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia