साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं दिखेगा असर 

इस साल11 अगस्‍त यानी शनिवार को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसे आंशिक सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। यह आखिरी सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, साउथ कोरिया, मास्को और चीन सहित कुछ देशों में दिखेगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

11 अगस्त को साल 2018 का आखिरी सूर्यग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 3 घंटे 30 मिनट तक रहेगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर करीब 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजे खत्म होगा। वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगा।

नासा के मुताबिक यह आंशिक सूर्य ग्रहण चीन में दिखाई देगा। इसके नार्थ कनाडा, उत्तरी-पूर्वी अमेरिका, साइबेरिया और मध्य एशिया के कुछ भागों में भी दिखाई देगा। इससे पहले यानि 13 जुलाई को लगने वाला सूर्य ग्रहण आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में दिखाई दिया था। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिसके कारण से इसका प्रभाव भी नहीं रहेगा।

इससे पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण 21 अगस्त 2017 को पड़ा था। साल 2018 की बात करें तो पहला सूर्य ग्रहण 15 फरवरी 2018 को पड़ा था जो दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक ओशन के कुछ हिस्सों में भी दिखा था। इसके बाद अगला आंशिक सूर्य ग्रहण 13 जुलाई 2018 को पड़ा था जो ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिक के कुछ हिस्सों में पड़ा था और अब यह तीसरा आंशिक सूर्य ग्रहण है और यह भी भारत में दिखाई नहीं पड़ रहा है। इसके बाद अब अगला सूर्य ग्रहण 17 जुलाई 2019 को पड़ेगा जो भारत समेत दुनियाभर के ज्यादातर देशों से देखा जा सकेगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia