'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा दिन आज, अगस्तीस्वरम से आगे निकली पदयात्रा, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जैसे-जैसे पदयात्रा आगे बढ़ रही है, इसमें हजारों लोग जुड़ रहे हैं। यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है। जिधर देखो उधर पदयात्री नजर आ रहे हैं। पदयात्रियों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। कन्याकुमारी में बुधवार शाम 5 बजे जनसभा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हुई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज दूसरा दिन है। कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में दूसरे दिन की यात्रा शुरू करने से पहले यहां कैंप में सुबह 7 बजे तिरंगा झंडा फहराया गया और झंडे को सलामी दी गई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे दिन की शुरुआत की। पार्टी सांसद राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरू की।

'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा दिन आज, अगस्तीस्वरम से आगे निकली पदयात्रा, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जैसे-जैसे पदयात्रा आगे बढ़ रही है, इसमें हजारों लोग जुड़ रहे हैं। यात्रा में जनसैलाब उमड़ा है। जिधर देखो उधर पदयात्री नजर आ रहे हैं। पदयात्रियों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। कन्याकुमारी में बुधवार शाम को 5 बजे जनसभा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हुई थी।

इसे भी पढ़ें: क्यों है आज भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत, क्या है इसका मकसद, जानें राहुल गांधी ने क्या कहा


'भारत जोड़ो यात्रा' में ये हैं आज के कार्यक्रम

'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा दिन आज, अगस्तीस्वरम से आगे निकली पदयात्रा, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

पदयात्रा दो बैच में चल रही है, एक सुबह 7 से 10:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक। औसतन रोजाना लगभग 22-23 किमी चलने की योजना है। पार्टी ने राहुल गांधी समेत 119 नेताओं को 'भारत यात्रियों' के रूप में वर्गीकृत किया है, जो कन्याकुमारी से श्रीनगर तक पूरी दूरी तय करेंगे। कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा लगभग पांच महीने में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए