‘आज की सबसे दुखद खबर! नहीं रहे इरफान खान’, जानें फिल्मी जगत से लेकर राजनीतिक जगत तक की हस्तियों ने क्या कहा

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।उनके निधन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ लगभग हर आम आदमी शोक में है। जानें फिल्मी जगत से लेकर राजनीतिक जगत तक की हस्तियों ने क्या कहा।

फोटो: GettyImage
फोटो: GettyImage
user

नवजीवन डेस्क

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है। इरफान खान लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। कल उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि इरफान खान की उम्र महज 54 साल थी। इरफान खान की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया शोक में डूब गया है। हर कोई नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है।

बॉलीवुड में किसने क्या कहा?

बॉलीवुड के दिग्गज नेता अमिताभ बच्चन ने इरफान खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अमिताभ बच्चन ने “मुझे अभी अभी ये दुख खबर मिली। यह एक परेशान करने वाली और दुखद खबर है। एक अविश्वसनीय प्रतिभा। एक महान सहयोगी। सिनेमा की दुनिया के लिए एक शानदार योगदानकर्ता। हमें बहुत जल्द छोड़ कर चला गया।”


अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, “ऐसी भयानक खबर। हमारे समय के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे।”

अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, “एक प्रिय मित्र, बेहतरीन अभिनेताओं में से एक और एक अद्भुत इंसान। इरफान खान के निधन की खबर से ज्यादा हृदयविदारक और दुखद कुछ नहीं हो सकता। दुखद दिन !! उनकी आत्मा को शांति मिले।”

वहीं अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि इरफान खान के निधन की खबर झंझोर देने वाली है।

अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा कि इरफान खान की कमी हमेशा खलेगी।

राजनीति की दुनिया में किसने क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को सांत्वनाएं दीं। उन्होंने कहा, “इरफान खान के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वे एक बेहद प्रतिभावान एक्टर थे। वो दुनियाभर में भारतीय सिनेमा के ब्रांड एम्बेस्डर थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनके परिवार, दोस्त और फैंस को संवेदनाएं।”


यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम सबके चहेते अभिनेता इरफ़ान ख़ान आज अंनत गति को प्राप्त हुए। भावभीनी श्रद्धांजलि! विख्यात धावक पान सिंह तोमर की अमर भूमिका में वो सदैव याद किये जाएंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर कहा, ”मुझे हमारे देश के सबसे बहुमुखी अभिनेता इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर हैरानी हुई। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

इरफान खान के निधन पर शोक जाहिर करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “हमारे समय के सबसे असाधारण अभिनेताओं में से एक, इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर हैरान हूं। उनके काम को हमेशा याद रखा जाए और उनकी आत्मा को शांति मिले।”


बता दें 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स की देखरेख में ही इलाज करवा रहे थे। पिछले कई महीनों से वह इसी अस्पताल में रूटीन चेकअप करवाते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन, मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम, शोक में फिल्म जगत

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 Apr 2020, 1:30 PM