छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से 3 बच्चों की जिंद जलकर मौत

पुलिस के मुताबिक, यह घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बरिमा गांव में उस समय हुई जब बच्चों की मां मिट्टी का चूल्हा जलाकर पड़ोसी के घर चली गई। उन्होंने बताया कि महिला सुधनी बाई ने चूल्हा जलाया और अपनी दूसरी बड़ी बेटी को ढूंढने के लिए पड़ोसी के घर चली गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में फूस की एक झोपड़ी में आग लगने से तीन भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई। इन बच्चों की आयु दो वर्ष से आठ वर्ष के बीच थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बरिमा गांव में शनिवार देर रात उस समय हुई जब बच्चों की मां मिट्टी का चूल्हा जलाकर पड़ोसी के घर चली गई। उन्होंने बताया कि महिला सुधनी बाई ने रात करीब 9 बजे चूल्हा जलाया और अपनी दूसरी बड़ी बेटी को ढूंढने के लिए पड़ोसी के घर चली गई।

अधिकारी ने एक बयान में कहा कि महिला देर रात करीब तीन बजे लौटीं और देखा कि पूरी झोपड़ी जलकर खाक हो गई है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि चूल्हे की लपटों के कारण झोपड़ी में आग लग गई और मामले की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कुमारी गुलाबी (आठ), उसकी बहन सुषमा (चार) और भाई राम प्रसाद (दो) के रूप में की गई है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia