महाराष्ट्र के बुलढाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को कुचला, 5 की मौत

मलकापुर के एसडीपीओ देवराम गवली ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई, जब सेब की खेप से लदा एक ट्रक हाइवे से उतरकर सड़क मरम्मत कार्यों में लगे 10 श्रमिकों पर चढ़ गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नांदुरा-मलकापुर राज्य राजमार्ग पर एक भयानक दुर्घटना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे 10 मजदूरों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है।

मलकापुर के एसडीपीओ देवराम गवली ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 5.30 बजे हुई, जब सेब की खेप से लदा एक ट्रक हाइवे से उतरकर सड़क मरम्मत कार्यों में लगे 10 श्रमिकों पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि चालक मौके से भाग गया।


एसडीपीओ देवराम गवली ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित मुख्य सड़क से काफी दूर थे और ऐसा लग रहा था कि ट्रक रास्ता भटक गया था, जिससे यह त्रासदी हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी। उसने ट्रक छोड़ दिया। फिलहाल वह फरार है और हमने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इस भीषण हादसे में पांच श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है, और उन्हें पास के चोपडे अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान अभिषेक आर. जांभेकर (18), प्रकाश बी. जांभेकर (26), पंकज टी. जांभेकर (25) के रुप में की गई है। एसडीपीओ गवली ने कहा मामले में आगे की जांच जारी है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia