त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव का दावा, भारत में महाभारत युग से है इंटरनेट

सीएम बिप्लब देव ने कहा कि हमारा देश वह देश है, जहां महाभारत में संजय ने धृतराष्ट्र को युद्ध में क्या हो रहा था सब बताया। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ यह है कि उस जमाने में महारे देश में यह तकनीक थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने ऐसा बयान दिया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। अगरतला में पीडीएस की एक वर्कशॉप के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में महाभारत काल के समय से ही इंटरनेट का इस्तेमाल हो रहा है। बिप्लब देव ने यह दावा किया कि पश्चिमी देशों ने नहीं बल्कि भारत ने लाखों साल पहले इंटरनेट की खोज की थी।

बिप्लब देव ने अपने संबोधन में महाभारत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमारा देश वह देश है जहां महाभारत में संजय ने धृतराष्ट्र को युद्ध में क्या हो रहा था सब बताया। इसका अर्थ है कि उस समय इंटरनेट था, सैटेलाइट थी, टेक्नोलिजी थी। उस जमाने में महारे देश में वह तकनीक थी।”

सीएम बिप्लब देव ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं उस देश में पैदा हुआ जहां टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस है। उन्होंने कहा कि जो देश खुद को टेक्नोलॉजी में सबसे आगे बताते हैं, वह भारतीयों को अपने यहां सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने की नौकरी दे रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 18 Apr 2018, 12:35 PM