बिहार में बारिश से आफत, मकान का छज्जा-दीवार गिरने से 3 महिलाओं की मौत, कई घायल

बिहार के पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। बांका और नालंदा में कई लोग घायल हुए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

 बिहार के नालंदा और बांका जिले में मकान का छज्जा गिरने और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओ में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

पुलिस के मुताबिक, राज्य भर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के दौरान नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के हरगांवा गांव में सौदागर पासवान के पुराने मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में राजन पासवान की पत्नी रंजू देवी और बालेश्वर पासवान की पत्नी श्याम सुंदरी देवी है। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

इधर, बांका जिला के शंभूगंज में भट्ठाचक मजगांय गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। इस घटना में रामबदन की पत्नी फूलन देवी की मौत हो गई। करीब आठ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia