टिकरी बॉर्डर के पास महिला किसान प्रदर्शनकारियों को ट्रक ने रौंदा, 3 महिलाओं की मौत, 3 की हालत गंभीर
हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें करीब 3 बुजुर्ग महिला किसान प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है और 3 अन्य घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

i
हरियाणा के बहादुरगढ़ में भीषण हादसा सामने आया है। टिकरी बॉर्डर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसान प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया है। इससे तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
खबरों के मुताबिक, ये महिलाएं केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन का हिस्सा थीं। गुरुवार सुबह महिलाएं सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और ये भीषण हादसा हो गया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 28 Oct 2021, 9:14 AM
