सियाचिन में दो सप्ताह के अंदर दूसरा हिमस्खलन, दो जवानों की जान गई

दक्षिणी सियाचिन में एक बार फिर हिमस्खलन हुआ है। इस बार इसमें सेना के दो जवानों की मौत हो गई। हालांकि सेना के गश्ती दल के बर्फीले तूफान में घिरने की खबर मिलते ही सेना के हैलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन दो जवानों को बचाया नहीं जा सका।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार हिमस्खलन हुआ है। इस बार इसमें दो जवानों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक सेना का एक गश्ती दल लगभग 18 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में शनिवार को हुए हिमस्खलन में फंस गया, जिसके बाद दो जवानों की मौत हो गई।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, "सेना के गश्ती दल के बाद एक हिमस्खलन बचाव दल (एआरटी) तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और अपने सभी सदस्यों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने में कामयाब रहा।"


सेना ने बयान में कहा, "हिमस्खलन की चपेट में आए जवानों को बचाने के लिए तुरंत सेना के हेलीकॉप्र्ट्स को मौके पर भेजा गया। हालांकि, मेडिकल टीम के पूरे प्रयासों के बावजूद दो जवानों को नहीं बचाया जा सका।" 18 नवंबर को भी सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी सेक्टर में हुए हिमस्खलन में चार जवानों और दो नागरिकों की मौत हो गई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia