मुंबई के बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो हमलावरों ने की गोलीबारी, मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम

गोलीबारी की घटना सुबह करीब 5 बजे की है। पुलिस को 4 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की घटना सुबह करीब 5 बजे की है।

मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं। इसी इमारत में सलमान रहते हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।


पिछले वर्ष मार्च में अभिनेता के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर खान को धमकी दी गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर मुंबई के डीसीपी राज तिलक रौशन ने कहा, "आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।''

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 14 Apr 2024, 8:42 AM