छत्तीसगढ़ में चट्टान के ढहने से दो मजदूरों की मौत, दो अन्य मलबे में दबे, बचाव अभियान जारी

दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया कि किरंदुल थाना क्षेत्र में एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट के विस्तार परियोजना के एक हिस्से में 14 श्रमिक एक ‘रिटेनिंग’ दीवार के निर्माण में लगे थे। इसी दौरान एक बड़े चट्टान का हिस्सा ढह गया और चार मजदूर उसके नीचे दब गए।

छत्तीसगढ़ में चट्टान के ढहने से दो मजदूरों की मौत, दो अन्य मलबे में दबे
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के लौह अयस्क खदान क्षेत्र में चट्टान के ढहने से उसके नीचे दबकर दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो अन्य श्रमिकों के मलबे में फंसे होने की सूचना है, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि आज दोपहर किरंदुल थाना क्षेत्र में एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट-तीन विस्तार परियोजना के एक हिस्से में 14 श्रमिक एक ‘रिटेनिंग’ दीवार के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान एक बड़े चट्टान का हिस्सा ढह गया और चार मजदूर उसके नीचे दब गए।


पुलिस अधीक्षक राय ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक दो श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। उनके मुताबिक घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia