योगी सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में गोरखपुर के दो नेता शामिल, 18 नए चेहरे, 5 को मिली पदोन्नति, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 23 मंत्रियों को शपथ दिलवाई। इन 23 मंत्रियों में 18 नए चेहरे योगी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए, जबकि 5 मंत्रियों को पदोन्नति मिली है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार लखनऊ स्थित राजभवन में हुआ। इस दौरान मंत्रिमंडल में एक दर्जन से अधिक नए चेहरों को शामिल किया गया। मंत्रिमंडल में 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। 4 मंत्रियों को पदोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इस कैबिनेट में 18 नए चेहरे शमिल किए गए हैं। चार राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) को प्रोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को प्रोन्नत कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

इस मंत्रिमंडल विस्तार में गोरखपुर- बस्ती मंडल से दो मंत्री बनाए गए हैं। इसमें इटावा से बीजेपी विधायक डॉ सतीश द्विवेदी और श्री राम चौहान शामिल हैं। चलिए बताते है कौन-कौन बना मंत्री।

डॉ महेंद्र सिंह, सुरश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, रान नरेश अग्निहोत्री, कमल रानी वरुण कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं। वहीं नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवींद्र जायसवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।

राज्य मंत्री अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ल, विजय कश्यप, डॉ गिरिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल ने शपथ ले ली है।

ये नए चेहरे बने मंत्री:

  • श्रीराम चौहान
  • नीलिमा कटियार
  • अशोक कटारिया
  • चौधरी उदयभान
  • अनिल शर्मा
  • आनंद स्वरूप शुक्ला
  • सतीश चंद्र द्विवेदी
  • चंद्रिका उपाध्याय
  • जीएस धर्मेश
  • महेश चंद्र गुप्ता
  • विजय कश्यप
  • विनय शाक्य
  • रामनरेश अग्निहोत्री
  • कमला रानी वरुण

ये बने कैबिनेट मंत्री:

  • डॉ महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री
  • चौधरी भूपेंद्र सिंह, पंचायती राज मंत्री
  • सुरेश राणा, गन्ना विकास मंत्री
  • अनिल राजभर, होमगार्ड और पिछड़ा कल्याण मंत्री
  • उपेंद्र तिवारी, परती और भूमि विकास मंत्री
  • राम नरेश अग्निहोत्री

इन्हें मिला स्वतंत्र प्रभार:

  • नीलकंठ तिवारी
  • कपिलदेव अग्रवाल
  • सतीश द्विवेदी
  • अशोक कटारिया
  • श्रीराम चौहान
  • रवींद्र जायसवाल

एक बार योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र से आने वाले दो नेताओं पर नजर डालते है, जिन्हें मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया गया है।

जानिए कौन है डॉ सतीश द्विवेदी
इटवा से चुने गए बीजेपी विधायक डॉ सतीश द्विवेदी युवा विधायक हैं। वह बीते विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं।

जानिए कौन हैं श्रीराम चौहान
संतकबीरनगर नगर के रहने वाले श्रीराम चौहान बस्ती लोकसभा सीट से तीन बार बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। श्रीराम चौहान 1999 में बनी भाजपा की अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनाए गए थे। बीते विधानसभा चुनाव में धनघटा से विधायकी का चुनाव लड़े और यूपी विधानसभा में पहुंचे।

योगी मंत्रिमंडल के पहले विस्तार से पहले मंगलवार को चार मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इनमें वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल तथा भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री अर्चना पांडेय शामिल हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। राज्यपाल ने देर रात पांचों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए।


सांसद चुने जाने के बाद सत्यदेव पचौरी, प्रो एसपी बघेल और प्रो रीता बहुगुणा जोशी के इस्तीफे और ओमप्रकाश राजभर के मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने से चार कैबिनेट मंत्री के पद पहले से ही खाली हैं।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 21 Aug 2019, 1:31 PM