मुंबई के ताड़देव इलाके में दर्दनाक हादसा! भाटिया अस्पताल के पास 20 मंजिला इमारत में लगी आग, 7 की मौत

15 लोगों को भाटिया अस्पताल ले जाया गया था। भाटिया अस्पताल में तीन लोगों की हालत क्रिटिकल बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो मुंबई के ताड़देव में भाटिया अस्पताल के पास 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में आग लग गई है। ये आग लेवल 3 की है। उधर, दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। बीएमसी के मुताबिक अबतक 7 लोग की मौत हो गई है। 5 एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार अभी तक कुल 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

इसमें से 4 लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया था। वहीं 15 लोगों को भाटिया अस्पताल ले जाया गया था। भाटिया अस्पताल में तीन लोगों की हालत क्रिटिकल बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जबकि 12 लोग सामान्य रूप से जख्मी है। उन्हें जनरल वार्ड में रखा गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */