जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कस्बा यार इलाके में दो आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने सीज कर दिया है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

फोटो: ANI
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कस्बा यार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। आईजीपी कश्मीर ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि मुठभेड़ में जेईएम कमांडर यासिर पारे मारा गया है। साथ ही इस मुठभेड़ में आईईडी एक्सपर्ट और विदेशी आतंकवादी फुरकान भी मारा गया है। उन्होंने बताया कि यह दोनों आतंकी कई कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

इलाके सर्च ऑपरेशन जारी है। यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने सीज कर दिया है। आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 01 Dec 2021, 9:23 AM