जम्मू-कश्मीर के हिल स्टेशनों पर दो पर्यटकों की मौत, जानें क्या था मौत का कारण?

अधिकारियों ने कहा कि लाना मैरी नाम की अमेरिकी पर्यटक गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन के एक होटल में बीमार थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग और पहलगाम हिल स्टेशनों पर शनिवार को दो पर्यटकों की मौत हो गई, इनमें से एक अमेरिका से और दूसरा गुजरात से था। अधिकारियों ने कहा कि लाना मैरी नाम की अमेरिकी पर्यटक गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन के एक होटल में बीमार थी।

अधिकारियों ने कहा, "मैरी को सोनमर्ग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लेे जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने कहा, "शव सोनमर्ग के पीएचसी में रखा है।"

उन्होंने बताया कि गुजराती पर्यटक 63 वर्षीय वांगिकर अनघा को पहलगाम पर्यटक रिसॉर्ट में होटल के अंदर बेहोश पाया गया।

अनघा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia