उज्जैन: महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाते ही लगी आग, मुख्य पुजारी समेत कई लोग झुलसे

उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भस्म आरती के दौरान गुलाल का भी प्रयोग किया जाता है। भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह के अंदर कपूर की आग भभक गई थी, जिसे अंदर मौजूद 13 पुजारी झुलस गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग फैल गई और इससे पुजारी समेत 13 लोग झुलस गए।

सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। खबरों की मानें तो महाकाल मंदिर में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, मनोज पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा और चिंतामन गेहलोत सहित अन्य कई लोग घायल हो गए।

उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि भस्म आरती के दौरान गुलाल का भी प्रयोग किया जाता है। भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह के अंदर कपूर की आग भभक गई थी, जिसे अंदर मौजूद 13 पुजारी झुलस गए हैं।

जिला अस्पताल में वह लोग भर्ती हैं उनका इलाज किया जा रहा है। ज्यादा गहरे घाव नहीं हैं, सभी स्टेबल हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। मंदिर में दर्शन सुचारू रूप से चालू है। मंदिर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

बता दें कि रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में सुबह फूलों की होली खेली गई थी और शाम को होलिका दहन किया गया था। सोमवार की सुबह भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल के साथ अबीर गुलाल से होली खेली जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia