संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियों गुटेरेस ने जनरल रावत के निधन पर जताया गहरा दुख

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत के रक्षा सेवा प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के एक अनुभवी जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा व्यक्त किया है। ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दी।

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत के रक्षा सेवा प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के एक अनुभवी जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा व्यक्त किया है। ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दी।

दुजारिक ने बुधवार को कहा, "उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की सेवा की और हम उनके काम की सरहाना करते हैं।" उन्होंने कहा, "गुटेरेस ने परिवारों और मृतकों के प्रति और भारत की जनता और सरकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।"


रावत कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में शांति स्थापना अभियान में 2008-2009 के दौरान संयुक्त राष्ट्र संगठन मिशन में किवु ब्रिगेड कमांडर थे, तब उनके पास लेफ्टिनेंट जनरल का पद था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia