उत्तराखंड के देहरादून से उत्तरकाशी आ रही बेकाबू रोडवेज बस पेड़ से टकराई, हादसे में 20 यात्री घायल

उत्तराखंड परिवहन निगम की सर्विस बस देहरादून से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुई थी। ये बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। बस ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के देहरादून से उत्तरकाशी आ रही परिवहन निगम की बस मंगलवार को मौरिमाणा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए। बस मौरियाणा के पास सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई जिसमें 20 लोगों की घायल होने की सूचना है। थाना छाम थात्युद तथा एसडीआरएफ मौके पर हैं।

दरअसल, मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे उत्तराखंड परिवहन निगम की सर्विस बस देहरादून से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुई थी। ये बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय बस में 20 लोग सवार थे। बस ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क से उतरकर पेड़ पर अटक गई। गनीमत ये रही कि एक बड़ा हादसा टल गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia