वीडियो: फ्रांस ने दी अनोखे अंदाज़ में दिवाली की शुभकामनाएं, हिंदी, मराठी, बांग्ला, कन्नड़ और तमिल में दिया संदेश

भारत में स्थित तमाम देशों के दूतावासों और उच्चायोगों ने भारतवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन जिस अंदाज़ में फ्रांस ने देश की कई भाषाओं में शुभकामना संदेश दिए, उसने भारतवासियों का दिल जीत लिया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैन्युएल लेनैन ने अनोखे अंदाज़ में देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे खुद भारतवासियों के दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके बाद मुंबई, कोलकाता, पुडेचेरी, चेन्नई और बेंग्लुरु में फ्रांसीसी मिशन कार्यालयों के लोग स्थानीय भाषा में दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia