यूपी: अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, 'BJP जब सत्ता से हटेगी, तभी दूर होंगे सारे संकट'

अखिलेश यादव ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में सत्ताधारी बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी के ‘बीजेपी में बी का मतलब है भ्रष्ट, जे का मतलब है जुल्म करने वाले और पी का मतलब है पाप करने वाले।’ उन्होंने कहा कि सारे भ्रष्ट, जालिम और पाप करने वाले लोग बीजेपी में हैं।

फोटो: IANS
i

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को भ्रष्ट, जालिम और 'पाप' करने वाली पार्टी करार देते हुए रविवार को कहा कि बीजेपी जब सत्ता से हटेगी तभी सारे संकट दूर होंगे।

अखिलेश यादव ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में सत्ताधारी बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी के ‘बीजेपी में बी का मतलब है भ्रष्ट, जे का मतलब है जुल्म करने वाले और पी का मतलब है पाप करने वाले।’ उन्होंने कहा कि सारे भ्रष्ट, जालिम और पाप करने वाले लोग बीजेपी में हैं।


सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में बनाये गये तमाम एक्सप्रेस-वे भ्रष्टाचार की भेंट चढ गये हैं, चाहे वह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे हो, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे हो या फिर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हो। उन्होंने कहा कि अगर उपग्रहीय नक्शा निकालकर देखा जाए तो पता चलेगा कि जितने भी महत्वपूर्ण तालाब थे, उन सब पर भाजपा के भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में बस एक ही संकट है और वह है भारतीय जनता पार्टी। बीजेपी जब हटेगी तो सब संकट दूर होंगे।''

सपा प्रमुख ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में युवाओं पर हुए बल प्रयोग को लेकर भी बीजेपी पर सवाल खड़े किये।

उन्होंने कहा, ''जिन नौजवानों को लाठी पड़ी, उन्हें नहीं पता कि लाठीचार्ज किसने करवाया। लाठी चलाने वाले को पता है कि किसके ऑर्डर पर लाठी चली, मगर यह देखिये कि भाजपा सरकार को पता ही नहीं है कि लाठी किसके ऑर्डर पर चली थी? बीजेपी वाले किसी के सगे नहीं हैं, उन्होंने खुद बचने के लिये अधिकारियों को ही आगे कर दिया।''


अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर रील बनाये जाने पर भी तंज किया। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि 'रामधन' चोरी का सारा माल बीजेपी के पास जा रहा है तो उसे सफाई देनी चाहिये।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए