UP: 'हम आपकी चाय नहीं पिएंगे, आप जहर इसमें दे दोगे तो', अखिलेश यादव ने लखनऊ के पुलिस मुख्यायल में ऐसा क्यों कहा?

अखिलेश यादव पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने उनसे चाय पिलाने की बात कही तो उन्होंने यह जवाब दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से रविवार को इनकार कर दिया। उन्होंने कहा,"हम यहां की चाय नहीं पिएंगे। हम अपनी (चाय) लाएंगे, कप आपका ले लेंगे। हम आपकी चाय नहीं पी सकते, आप जहर दे दोगे तो? हमें भरोसा नहीं। हम बाहर से मंगा लेंगे।"

दरअसल अखिलेश यादव पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने उनसे चाय पिलाने की बात कही तो उन्होंने यह जवाब दिया। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन में अखिलेश यादव भी शामिल हुए।


मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ हजरतगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी ने आक्रोश जताया है और मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हें रिहा किया जाए।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia