UP Election 2022: NRHM के डिप्टी डायरेक्टर की गाड़ी से 1.5 करोड़ कैश बरामद, हिरासत में लिए गए, पूछताछ जारी

डिप्टी डायरेक्टर डीपी सिंह को हिरासत में लिए जाने के बाद थाने ले जाया गया। इतनी बड़ी मात्रा में उनकी गाड़ी से बरामद कैश को लेकर थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

फोटो: प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश में 7 मार्च को विधानसभा चुनाव के तहत आखिरी चरण का मतदान होना है। इस बीच राज्य से बड़ी खबर सामने आई रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के डिप्टी डायरेक्टर डीपी सिंह की गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, डीपी सिंह सफेद स्विफ्ट कार से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान जांच में उनकी गाड़ी मैं डेढ़ करोड़ रुपये कैश बरामद किए है। फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ जारी है।

डिप्टी डायरेक्टर डीपी सिंह को हिरासत में लिए जाने के बाद सरोजनीनगर थाने ले जाया गया। इतनी बड़ी मात्रा में उनकी गाड़ी से बरामद कैश को लेकर थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 05 Mar 2022, 10:08 AM