यूपी चुनावः कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, 89 प्रत्याशियों में 37 महिलाओं को भी मिला टिकट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुछ महीने पहले 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की शुरूआत करते हुए घोषणा की थी कि यूपी चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। जिसके बाद कांग्रेस ने यूपी चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी दी है। साथ ही युवाओं को भी तरजीह दी जा रही है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में 89 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिनमें 37 महिला उम्मीदवारों को भी मौका मिला है। इससे पहले भी कांग्रेस ने दूसरी सूची में 61 महिलाओं और पहली सूची में 50 महिला उम्मीदवारों को जगह दी थी।

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कुछ महीने पहले 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की शुरूआत करते हुए घोषणा की थी कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाएंगे। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी दी है। साथ ही पार्टी की ओर से युवाओं को भी तरजीह दी जा रही है। कांग्रेस ने यूपी में आरक्षण के माध्यम से 8 लाख नौकरियां महिलाओं को देने का वादा किया है।


वहीं, कांग्रेस पार्टी ने यूपी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के युवाओं के लिए विशेष घोषणा पत्र तैयार किया है, जिसमें युवाओं के भविष्य को देखते हुए एक ठोस रणनीति बनाई है। इसमें कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 20 लाख सरकारी नौकरी, हजारों टीचरों की वैकेंसी को भरने और परीक्षा फीस को भी माफ करने का ऐलान किया है।

उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर 6-7 फरवरी को राहुल गांधी प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने प्रयास के तहत वहां स्थानीय युवा नेताओं के साथ भी संवाद करेंगे। यूपी को लेकर राहुल गांधी लगातार कहते रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को भविष्य के लिए चिंतित है, इसलिए एक ठोस रणनीति बनाई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia