यूपी चुनाव: 403 सीटों पर दिल्ली में महामंथन, सीट बंटवारे पर रामगोपाल यादव ने दिया ऐसा जवाब कि बढ़ गई हलचल

रामगोपाल ने कहा कि हम लोगों ने हर सीट पर चर्चा की। बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई। 403 सीटें बहुत सीटें हैं इसलिए अभी चर्चा पूरी नहीं हो पाया है लेकिन आप भरोसा रखिए कि गठबंधन की अगली दो बैठकों के बाद हम लोग अपनी चर्चा पूरा कर लेंगे।

सीट बंटवारे पर रामगोपाल यादव ने दिया ऐसा जवाब कि बढ़ गई हलचल
i

यूपी चुनाव के लिए दिल्ली में सपा-कांग्रेस की अहम बैठक, सीट शेयरिंग पर मंथन

समाजवागी पार्टी-कांग्रेस सीट बंटवारे पर सकारात्मक चर्चा, अगली दो बैठकों में होगा अंतिम फैसला

दिल्ली में समाजवाादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन की बैठक, रामगोपाल बोले- हर सीट पर हुई चर्चा

समाजवादी पार्टी-कांग्रेस बैठक के बाद बोले रामगोपाल- 'बातचीत सकारात्मक, जल्द अगली बैठक होगी'

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का दौर जारी है। आज समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के लिए दिल्ली में बैठक हुई। बैठक के बाद बाहर निकले समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल ने कहा कि हम लोगों ने हर सीट पर चर्चा की। बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई। 403 सीटें बहुत सीटें हैं इसलिए अभी चर्चा पूरी नहीं हो पाया है लेकिन आप भरोसा रखिए कि गठबंधन की अगली दो बैठकों के बाद हम लोग अपनी चर्चा पूरा कर लेंगे। किसी ने अभी सीटों की मांग नहीं की है। हम सब सीटों पर चर्चा कर रहे हैं... बातचीत तब तक चलती रहेगी, जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता है… जल्द ही हम अगली बैठक करेंगे।

वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने यूपी विधानसाभ चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के विषय पर बताया कि सीट दर सीट बातचीत हुई है। मैंने पहले भी कहा था कि हर सीट पर चर्चा होगी। सभी ने अपने समीकरण बताए हैं। हम लोग उसका अध्ययन कर रहे हैं।


वहीं सीट शेयरिंग पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हुई दूसरे दौर की बैठक पर कहा, "...अगली दो बैठकों के अंदर पूरा निर्णय ले लिया जाएगा। काफी बड़ी संख्या में सीटों पर चर्चा हो चुकी है। सकारात्मक बातचीत चल रही है। हम बहुत सकारात्मक सोच के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए