यूपी चुनावः प्रियंका गांधी कल जारी करेंगी कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र, आधी आबादी के लिए होंगे कई खास ऐलान

प्रियंका गांधी ने पहले ही एलान किया था कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश का अलग घोषणा पत्र बनाएगी और महिलाओं के लिए अलग। इसमें केवल महिलाओं के लिए ऐलान होंगे। कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र तैयार हो गया है, जो कल जारी होगा।

फोटोः यूपी कांग्रेस
फोटोः यूपी कांग्रेस
user

आसिफ एस खान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को अंतिम रूप दे दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 8 दिसंबर को यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का पहला घोषणा पत्र जारी करेंगी, जो विशेष तौर पर महिलाओं के लिए होगा। इसका नाम भी महिला घोषणा पत्र रखा गया है। प्रियंका गांधी बुधवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला घोषणा पत्र जारी करेंगी।

यूपी चुनावः प्रियंका गांधी कल जारी करेंगी कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र, आधी आबादी के लिए होंगे कई खास ऐलान

प्रियंका गांधी फिलहाल लखनऊ में हैं और चुनाव को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं। इस दौरान 6 दिसंबर को घोषणा पत्र समिति की बैठक कर उन्होंने महिलाओं के घोषणा पत्र को अंतिम रूप दिया था। आज भी प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यालय पर कई चुनाव समितियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि आज चुनाव को लेकर 2 बैठकें हुईं। हर स्तर पर तैयारी चल रही है। संगठन स्तर पर, विधानसभा स्तर पर तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि कल महिलाओं का घोषणा पत्र जारी होगा।


यूपी कांग्रेस ने कहा कि ये घोषणा पत्र महिलाओं के लिए होगा और ये दस्तावेज महिला सशक्तिकरण की राह में मील का पत्थर साबित होगा। प्रियंका गांधी ने पहले ही एलान किया था कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश का अलग घोषणा पत्र बनाएगी और महिलाओं के लिए अलग। इसमें केवल महिलाओं के लिए ऐलान होंगे। कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र तैयार हो गया है, जो कल जारी होगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी का महिलाओं के प्रति विशेष लगाव है और वो लगातार उनके मुद्दे उठाती रही हैं। कल की घोषणा भी महिलाओं के लिए होगी। इसमें महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तीकरण के लिए पार्टी अपनी नीति और योजनाओं को सबके सामने रखेगी। ये एक प्रकार से कांग्रेस सरकार आने पर यूपी की महिलाओं की बेहतरी के लिए रोडमैप होगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia