यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट पर 15 जुलाई तक हर रोज 8 घंटे बंद रहेंगी उड़ानें, यात्रियों की होगी दिक्कत

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्य शुरू होने जा रहा है। इन साढ़े महीनों के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है, खासकर उन यात्रियों को जिन्होंने एडवांस में अपने टिकट बुक करा रखे हैं।

फोटो: Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे की मरम्मत और आधुनिकीकरण के चलते शनिवार, 1 मार्च से 15 जुलाई तक हर रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उड़ानों की आवाजाही बंद रहेगी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्य शुरू होने जा रहा है। इन साढ़े महीनों के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है, खासकर उन यात्रियों को जिन्होंने एडवांस में अपने टिकट बुक करा रखे हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में जानने के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। अनुमान है कि हर रोज 35 या उससे अधिक उड़ानें रद्द हो सकती हैं।

लखनऊ हवाई अड्डे से इस साल जनवरी में रोजाना औसतन 21 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय और लगभग 109 घरेलू उड़ानों का परिचालन हुआ। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 1.09 लाख और घरेलू यात्रियों की संख्या 4.77 लाख से अधिक रही।

--आईएएनएस

एफजेड/एकेजे

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia