यूपी: आगरा से दिल्ली जा रही मालगाड़ी डिरेल, 20 से अधिक डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें बाधित, यात्री परेशान

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली जा रही मालगाड़ी के 26 डिब्बे रात करीब साढ़े आठ बजे उत्तर मध्य रेलवे के वृंदावन रोड और अजहाई स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए।

फोटो: PTI
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के मथुरा में राजस्थान के सूरतगढ़ पावर प्लांट के लिए कोयला ले जा रही एक मालगाड़ी के 26 डिब्बे वृंदावन के पास पटरी से उतर गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मथुरा जंक्शन के स्टेशन निदेशक एस.के. श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि की।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली जा रही मालगाड़ी के 26 डिब्बे रात करीब साढ़े आठ बजे उत्तर मध्य रेलवे के वृंदावन रोड और अजहाई स्टेशनों के बीच पटरी से उतर गए।

एनसीआर आगरा संभाग की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया, “मालगाड़ी का चालक दल सुरक्षित है। कोई हताहत नहीं हुआ।” उन्होंने बताया कि कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं जबकि अन्य पलट गए हैं। अधिकारियों ने बताया, “पलटे हुए डिब्बों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है।”

आगरा रेल मंडल के प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि राजस्थान के सूरतगढ़ पावर प्लांट के लिए जा रही एक मालगाड़ी के डिब्बे रात करीब आठ बजे वृंदावन यार्ड को पार करते वक्त पटरी से उतर गये। उन्होंने बताया कि इस घटना की वजह से तीन रेलवे लाइनों पर यातायात ठप हो गया है।

अग्रवाल ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि प्रभावित रेल यातायात को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia