यूपी सरकार कोरोना से होने वाली मौत का दे रही गलत आंकड़ा, अस्पतालों के बारे में जानकारियां अधिकतर फर्जी, अखिलेश का आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कोरोना वायरस से होने वाली मौत का गलत आंकड़ा देने आरोप लगाया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कोरोना वायरस से होने वाली मौत का गलत आंकड़ा देने आरोप लगाया है।उन्होंने आरोप लगाया कि श्मशान घाट पर शवों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों के विपरीत है। अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार के कुशासन और अदूरदर्शिता ने राज्य को कोरोना प्रदेश में बदल दिया है।

उन्होंने आगे कहा, कम मौतें दिखाने के लिए नकली डेटा दिया जा रहा है, जबकि श्मशान और कब्रिस्तानों में भीड़ देखी जा रही है। यह सरकार की विफलता है कि बीजेपी के सांसद, विधायक भी वर्तमान मामलों की स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं। बीजेपी द्वारा डॉक्टरों की संख्या, अस्पतालों की संख्या और अन्य सुविधाओं के बारे में दी जा रही जानकारियां अधिकतर फर्जी हैं। ऐसी असंवेदनशील सरकार राज्य में कभी नहीं देखी गई है।


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी को गर्व होना चाहिए और कोविड मरीजों के परिवार के सदस्यों की तरह सोचना चाहिए और उनके घरों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने पार्टी पर दूसरी लहर के बारे में विशेषज्ञों की चेतावनी पर कोई ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया।

सपा प्रमुख ने पूरे देश में कोविड वैक्सीन की कीमतों को भी एक समान करने की भी मांग की और अपनी पार्टी के कार्यकतार्ओं से कोरोनोवायरस की दूसरी लहर से लड़ने में मदद करने की अपील की।

उन्होंने पूछा, विभिन्न देशों ने भारत में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे वैश्विक स्तर पर भारत की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यहां तक कि ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं है ... डबल इंजन वाली सरकार कहां है?ॉ

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 27 Apr 2021, 1:41 PM