UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दिल्ली से बिहार जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 3 लोगों की मौत, कई घायल

रविवार देर रात थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे 88 पर दिल्ली से बिहार की ओर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के मुथरा-यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है। खबरों के मुताबिक, दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल है। जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी।

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर पर देखने को मिल जाता है। रविवार देर रात थाना सुरीर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे 88 पर दिल्ली से बिहार की ओर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस चालक शराब के नशे में था, जिसके चलते उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर चीख पुकार मच गई।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम मांट इंद्रनंदन सिंह और सीओ रविकांत पाराशर मौके पर पहुंचे। एसएसपी शैलेश पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। घायलों और हताहतों को उपचार के लिए रवाना करवाया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia