UP: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, बोलीं- 2 साल पहले भी आंदोलन कर रहे थे किसान, आज भी कर रहे

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब-जब इनका (योगी सरकार) बुलडोजर चलता है तो किसके घरों में चलता है? जिसने 6 किसानों को अपनी जीप के नीचे कुचला क्या उसके घर पर बुलडोजर चला? जिसने महिलाओं के साथ अत्याचार किया उसके घर पर बुलडोजर चला?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जारी है। न्याय यात्रा का आज 42वां दिन है। इस समय यात्रा उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। शनिवार को यात्रा मुरादाबाद से शुरू हुई। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हुई। इस दौरान यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। हजारों लोग यात्रा में शामिल हुईं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यात्रा में लोगों का अभिवादन स्वीकर करती हुई नंजर आईं। इस दौरान एक जगह जनता से संवाद करते हुए प्रियंका गांधी ने किसानों, बेरोजगार युवाओं समेत अन्य मुद्दों को उठाया और इन मुद्दों पर सरकार को घेरा।


कांग्रेस महासचिव ने कहा, "बार-बार केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार आ रही है, आपकी बेरोजगारी बढ़ रही है। दो साल पहले किसान आंदोलन कर रहे थे, आज भी किसान आंदोलन कर रहे हैं। तब भी उनकी सुनवाई नहीं थी आज भी नहीं है।”

प्रियंका गांधी ने बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब-जब इनका (योगी सरकार) बुलडोजर चलता है तो किसके घरों में चलता है? जिसने 6 किसानों को अपनी जीप के नीचे कुचला क्या उसके घर पर बुलडोजर चला? जिसने महिलाओं के साथ अत्याचार किया उसके घर पर बुलडोजर चला?


पेपर लीक के मुद्दे को भी उन्होंने उठाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेपर लीक को रोकने के लिए हमने घोषणा पत्र में जॉब कैलेंडर और एक कमीशन बनाने की योजना बनाई थी। जिसमें परीक्षाओं और नियुक्तियों की तारीखें पहले से तय रहतीं, ताकि गड़बड़ियों को रोका जा सके।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia