पंजाब के फिरोजपुर में शराब फैक्ट्री पर बवाल! बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान पुलिस से भिड़े

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी किसानों को गिरफ्तार भी किया है। ब्लॉक प्रधान जगदीप सिंह छन्ना, सुखमिंदर सिंह बारन, हरप्रीत सिंह दौण कलां ने मांग की है कि गिरफ्तार किए गए किसानों और अन्य लोगों को तुरंत रिहा किया जाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पंजाब के फिरोजपुर के जीरा शराब फैक्ट्री के बाहर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में किसान शराब की फैक्ट्री के बाहर जमा हैं। प्रदर्शन के दौरान किसान और पुलिस आमने सामने आ गए। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई।

सोमवार (19 दिसंबर) को किसानों ने फिरोजपुर के जीरा में शराब फैक्टरी को हटाने की मांग करते हुए  धरना शुरू किया था। देखते ही देखते बड़ी संख्या में यहां किसान जमा हो गए। पुलिस ने लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर। किसानों ने पहले पुलिस से बात की और बैरिकेंडिग हटाने के लिए लिए कहा, लेकिन पुलिस इसके लिए राजी नहीं हुई। पुलिस और किसानों के बीच कहासुनी बढ़ी। इस दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। सर्दी के मौसम में यहां पुलिस और किसानों के बीच हालात तनावपूर्ण है।


भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) की तरफ से शराब फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को लेकर सोमवार को पटियाला के ब्लॉक पटियाला-1 और पटियाला-2, सनौर में बड़ी संख्या में किसान जमा हुए थे। इसके बाद किसानों द्वारा मार्च निकालते हुए सूबा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पिछले पांच महीनों से जीरा में शराब फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी किसानों को गिरफ्तार भी किया है। ब्लॉक प्रधान जगदीप सिंह छन्ना, सुखमिंदर सिंह बारन, हरप्रीत सिंह दौण कलां ने मांग की है कि गिरफ्तार किए गए किसानों और अन्य लोगों को तुरंत रिहा किया जाए। साथ ही शराब फैक्ट्री को तुरंत बंद किया जाए। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर राज्य सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो पंजाब के अन्य जिलों में भी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia