योगी राज में महिला आश्रय गृहों पर फिर उठे सवाल, देवरिया के बाद प्रतापगढ़ के 2 आश्रय गृहों से 26 महिलाएं गायब

प्रतापगढ़ के अष्टभुजानगर के जागृति स्वाधार महिला आश्रय गृह में जब डीएम पहंचे तो संचालिका ने बताया कि यहां 16 महिलाएं रहती हैं। लेकिन जब जांच की गई तो मौके पर सिर्फ 3 महिलाएं मिलीं। वहीं अचलपुर के महिला आश्रय गृह में भी 3 महिलाएं मिलीं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के देवरिया के बाद प्रतापगढ़ में दो महिला आश्रय गृहों से करीब 26 महिलाओं के गायब होने का मामला सामने आया है। जिले के डीएम ने जब अष्टभुजानगर और अचलपुर में चल रहे महिला आश्रय गृहों का निरीक्षण किया तो यहां से महिलाएं गायब मिलीं। बताया जा रहा है कि सिर्फ 6 महिलाएं ही इन गृह आश्रयों में मिली हैं।

अष्टभुजानगर के जागृति स्वाधार महिला आश्रय गृह में जब डीएम पहंचे तो संचालिका ने बताया कि यहां 16 महिलाएं रहती हैं। लेकिन जब जांच की गई तो मौके पर सिर्फ एक ही महिला मिली। डीएम के पूछने पर संचालिका ने बताया कि बाकी की महिलाएं काम करने गई हैं। इसके बाद प्रशासन ने रात 10 बजे तका इंतजार किया और फिर प्रशासनिक टीम महिला आश्रय गृह पहुंची। लेकिन रात में भी सिर्फ तीन महिलाएं ही मौके पर मिलीं। 13 महिलाएं गायब थीं। जब इस बारे में संचालिका से सवाल पूछा गया तो उसने बताया कि महिलाएं रात में भी नहीं लौटी हैं।

अष्टभुजानगर के आलावा प्रशासनिक टीम ने अचलपुर में चल रहे एक दूसरे महिला आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया। महिला आश्रय गृह के मुताबिक, यहां पर 15 महिलाएं रहती हैं। जब निरीक्षण किया गया तो आश्रय गृह में सिर्फ 3 महिलाएं ही मिलीं, बाकि कि 12 महिलाएं गायब थीं। ये महिलाएं कहा गईं इसे लेकर कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */