उत्तर प्रदेशः बलिया में गंगा में नाव पलटने से 4 लोगों की मौत, मेला घूमने जा रहे थे 30 से ज्यादा लोग

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि दुर्घटना संभवत: नाव के इंजन में खराबी के कारण हुई। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के कारण नाव पलट गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी क्योंकि हादसे के बाद से नाविक फरार है।

उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा में नाव पलटने से 4 लोगों की मौत
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार सुबह गंगा नदी में नाव पलटने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। नाव पर 30 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। यह घटना तब हुई जब मालदेपुर घाट पर कई परिवार अपने बच्चों का मुंडन कराने के बाद मेला जाने के लिए नाव पर सवार हुए।

खबरों के मुताबिक, बलिया के मालदेपुर क्षेत्र के मालदेपुर घाट पर कई परिवार अपने बच्चों का मुंडन कराने के लिए एकत्रित हुए थे। सूत्रों ने बताया कि घटना के समय लोग स्थानीय मेले में जा रहे थे। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय नाव पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया और स्थानीय नाविकों ने भी यात्रियों को बचाने में मदद की।


जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि दुर्घटना संभवत: नाव के इंजन में खराबी के कारण हुई।
उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के कारण नाव पलट गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी क्योंकि हादसे के बाद से नाविक फरार है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia