उत्तर प्रदेश के आगरा-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में 8 लोगों की मौत, 4 घायल

आगरा के एसपी ने बताया कि दोनो गाड़ियां विपरीत दिशा में जा रही थीं। स्कार्पियो के हाईवे पर नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ जाने से यह दुर्घटना हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के आगरा-कानपुर हाईवे पर एत्मादुद्दौला थाना के मंडी समिति के पास ट्रक और स्कार्पियो की भीषण टक्कर हुई है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे। सभी लोग बिहार के गया के रहने वाले थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, ट्रक नागालैंड का है।

आगरा के एसपी ने बताया कि दोनो गाड़ियां विपरीत दिशा में जा रही थीं। स्कार्पियो के हाईवे पर नियंत्रण खोकर डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आ जाने से यह दुर्घटना हुई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia