उत्तर प्रदेश: माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी पर एक्शन, गाजीपुर में घर को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा

इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश के मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के मकान को बुलडोजर से तोड़ा गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश में माफिया मुख्तार अंसारी और उनके करीबियों पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के घर पर बुलडोजर चलाने के बाद प्रशासनिक अमला आज मुख्तार के करीबी के घर पर बुलडोचल चल रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के फुल्लनपुर क्रॉसिंग पर स्थित मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य रहे कमलेश सिंह 'प्रधान' के घर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। कमलेश सिंह 'प्रधान' की मृत्यु कुछ साल पहले हो चुकी है।

इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश के मऊ में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के मकान को बुलडोजर से तोड़ा गया था। सिटी मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार सिंह ने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि मकान का नक्शा पास नहीं कराने की वजह से कार्रवाई की गई।


सिटी मजिस्ट्रेट ने नक्शा पास नहीं होने की वजह से मकान को गिराने का आदेश जारी किया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासन बुलडोजर से इस घर को गिराने के लिए शुक्रवार को पहुंचा था। मकान को तोड़ने में दो दिन का समय लगा।

सिटी मजिस्ट्रेट मऊ के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल कर ध्वस्तीकरण के आदेश को चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने दायर याचिका को खारिज कर दिया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia