उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में गिरी इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

गाजियाबाद के रूप नगर औद्योगिक इलाके में एक इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी में भीषण सड़क हादसा हुआ। रूप नगर औद्योगिक क्षेत्र में एक इमारत गिर गई है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव अभियान जारी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह दो मंजिला इमारत जर्जर हालत में हो चुकी थी। रसोई गैंस सिलेंडर में धमाके के बाद इमारत गिर गई। इमारत कैसे गिरी इस बात को लेकर पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए